फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डाक निरीक्षक सुनील गुप्ता निलंबित, पैतृक गांव पहुंची सीबीआई

Tue, 02 Jan 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा गया कुंडा डाकघर में तैनात डाक निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। रविवार को सीबीआई डाक निरीक्षक के पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद भी पहुंची। उसकी संपत्तियों की जांच की।
विज्ञापन



सीबीआई लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को कुंडा में पांच हजार रुपये घूस लेते हुए डाक निरीक्षक को पकड़ा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके अपने साथ लखनऊ ले गई थी। उसने अपने अधीनस्थ को ज्वाइन कराने के लिए दस हजार रुपये की मांग की थी।
डाक निरीक्षक पर अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है। रविवार को सीबीआई गिरफ्तार डाक निरीक्षक को लेकर उसके पैतृक गांव पहुंची, जहां उसकी संपत्तियों की छानबीन। एसएसपी एसके वर्मा ने बताया कि डाक निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें