फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अमरगढ़ में बनेगा थाना, डीएम ने भेजा रिमाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अमरगढ़ में नया थाना बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश पट्टी एसडीएम को दिया है। अमरगढ़ में जमीन उपलब्ध नहीं होने पर सदहा में चार से छह हजार वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए थाने के बनाने की कवायद जिला प्रशासन ने तेज कर दी है।
विज्ञापन

नया थाना बनाने के लिए पहले से ही प्रक्रिया चल रही थी। मगर, जमीन उपलब्ध न हो पाने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा था। हालांकि जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पट्टी एसडीएम को जमीन उपलब्ध कराने के लिए रिमांइडर भेजा है। प्रभारी तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि लगभग एक एकड़ जमीन नए थाने के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जानी है। पट्टी तहसील क्षेत्र में नवनिर्मित दिलीपपुर को लेकर कुल पांच थाने हैं, लेकिन क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण पुलिस कर्मियों को घटना के समय पहुंचने में समय लग जाता है। जल्द ही जमीन उपलब्ध कराने का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें