गिरफ्तार मुन्ना भाई को पुलिस ने भेजा जेल
पट्टी। रामराज इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए मुन्ना भाई को मुकदमा दर्ज कर रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान मानधाता के अरविंद कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आए अनिल को बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान टीम ने पकड़ था। इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक रमेश चंद मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना भाई व अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया मुन्ना भाई अनिल कुमार बिहार के पटना बख्तियारपुर के नया टोला माधोपुर का रहने वाला है। संवाद
-
किशोरी की पिटाई , अश्लील हरकत का आरोप
पट्टी। कस्बा निवासी एक किशोरी को रविवार को पड़ोसी युवक ने पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद