फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: युवक की हत्या के मामले में जांच करने दोस्त के घर पहुंची पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सलाहपुर गांव के मंगतान बस्ती निवासी अभिषेक की दोस्त के घर में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभिषेक चार जुलाई की शाम अपने दोस्त शरीफ के घर बंधवा बाजार गया था। जहां संदिग्ध दशा में अभिषेक की मौत हो गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने बुधवार की रात पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार को घटना की छानबीन करने पुलिस आरोपी शरीफ के घर पहुंची। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें