फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: असलहे संग रील बनाने वाले युवक को तलाश रही पुलिस

Sun, 23 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध असलहों के साथ युवाओं की रील तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भोजपुरी गाने पर बनाई रील को संज्ञान में लेकर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोहड़ौर के कटारी के रहने वाले युवक ने असलहे के साथ फेसबुक पर वीडियो बनाकर अपलोड किया है। भोजपुरी गाना सजनवा जोगनवा निकाल बैठे, करेजवा मा गोली उतार बैठे को हर कोई दिलचस्पी से देख रहा है। इसके अलावा युवक की फोटो और वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी वायरल हो रही है।
कोहड़ौर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया, मामला संज्ञान में है। असलहे के साथ रील बनाने वाला युवक कटारी का राजदीप तिवारी बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें