फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस ने गैंगस्टर आरोपियों की संपत्ति की कुर्क

Thu, 15 Oct 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी में डीएम के आदेश पर गैंगेस्टर के आरोपी के घर लगाया गया बोर्ड। पुलिस
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की संपत्ति बुधवार को कुर्क की। डुगडुगी बजाकर संपत्ति कुर्क करने का पुलिस ने एलान किया।
विज्ञापन

इलाके के चरैया गांव निवासी अजय सिंह उर्फ टक्कू और बीबीपुर निवासी संतोष सिंह की रायपुर रोड स्थित संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो कमरों को सील कर कुर्की का नोटिस बोर्ड लगाया। रायपुर रोड स्थित दो अन्य संपत्तियों पर भी नोटिस बोर्ड चस्पा किया गया। न्यायालय के आदेश पर बुधवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सार्वजनिक एलान के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें