फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में फिर फट गई पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सप्लाई पानी की पाइप लाइन फट गई है। इससे एक बार फिर मरीजों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के नए भवन में बृहस्पतिवार रात से ही पानी आपूर्ति बंद हो गई। सुबह प्रसाधन कक्ष में पानी नहीं आने से मरीजों के साथ ही तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान होना पड़ा। सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नेत्र विभाग के ओपीडी के पास पाइप लाइन फटने के कारण दिक्कतें आई हैं। मजदूर को मरम्मत के लिए बुलाया गया है। देर रात तक पाइप लाइन बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें