कुंडा। बिजनौर से प्रयागराज की ओर जा रहे कार सवार को सामने से पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
बिजनौर के जैतरा धामपुर गांव निवासी उमेश सिसोदिया (55), रश्मि कुमारी (30) निवासी नूरपुर बिजनौर, मो. अजीम (24) निवासी हुसैनाबाद बिजनौर, रेहान अहमद (23) निवासी दौलताबाद बिजनौर, आरके तिवारी (55) निवासी सरस्वती बिहार कटघर मुरादाबाद, पवन कुमार (56) निवासी अवंतिका रानी मंदिर मुरादाबाद, संजय कुमार (45) निवासी कटघर बखलान मनोकामना मंदिर मुरादाबाद कार से बृहस्पतिवार भोर में प्रयागराज की ओर जा रहे थे। मानिकपुर के पास हाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे कि पिकअप से आ रहे सुरेश प्रसाद (40) निवासी दाउद नगर औरंगाबाद की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन एक दूसरे में फंस गए। चीख पुकार सुनकर लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों सीएचसी में भेजा। जहां पर मो. अजीम की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।