फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फार्मासिस्ट ने महिला को स्वीपर से इंजेक्शन लगवाया, मौत, हंगामा

Mon, 14 Aug 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33 से 36
विज्ञापन

लालगंज सीएचसी का मामला, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। लालगंज सीएचसी पर सोमवार सुबह सात बजे एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट ने गंभीर रूप से बीमार महिला को स्वीपर से इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद महिला ने दम तोड़ दिया। आरोप यह भी है कि नाराज परिजनों को फार्मासिस्ट ने अपशब्द कहकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला के नाराज परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत कराया।
लालगंज कोतवाली के भटनी गांव निवासी रवि की मां राजकुमारी को सांस लेने में दिक्कतें हो रही थी। परेशान परिजन राजकुमारी को लेकर सुबह सात बजे लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। रवि का आरोप है कि फार्मासिस्ट देव कुमार दूबे ने खुद इलाज नहीं किया बल्कि स्वीपर को इंजेक्शन लगाने को कहा। स्वीपर के इंजेक्शन लगाते ही उसकी मां का हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर देखने तक नहीं आए। स्वीपर ऑक्सीजन लगाकर चला गया। एक घंटे में ही उपचार के दौरान राजकुमारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर आगबबूला हुए फार्मासिस्ट ने सभी को अस्पताल से बाहर कर दिया। राजकुमारी के घर वाले पूछते रहे कि कौन सा इंजेक्शन लगाया, लेकिन फार्मासिस्ट ने उन्हें जानकारी नहीं दी। अन्य कर्मचारियों को भी मना कर दिया।
राजकुमारी के परिवारीजनों ने लालगंज पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रशिक्षु आईपीएस अमृत जैन ने कहा कि पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मैं एडी स्वास्थ्य के मीटिंग में व्यस्त हूं। लौटने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डाॅ.जीएम शुक्ल, सीएमओ।
...


ड्यूटी पर न आने वाली स्टाफ नर्स का रोका वेतन
रानीगंज। स्थानीय रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्टाफ नर्स सप्ताहभर से ड्यूटी पर नहीं आ रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह ने अनुपस्थित नर्स का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस उसके घर भेजा है। अधीक्षक ने बताया कि स्टाफ नर्स पूजा राय बिना अवकाश लिए ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं। इससे कार्य बाधित हो रहा है। तीन दिन के भीतर जवाब नहीं दिया तो सीएमओ से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें