फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पालतू कुत्तों ने मासूम को नोचा, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के डाही गांव में सड़क से जा रही 7 वर्षीय मासूम को पड़ोसियों के दो पालतू कुत्तों ने हमला कर जगह-जगह नोंच डाला। घटना की शिकायत करने गए घायल मासूम के पिता को ही जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज किया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंद्रजीत यादव की 7 वर्षीय पुत्री फ्रूटी सुबह गांव के खड़ंजे पर निकली थी। इसी बीच पड़ोसी बृजेश कुमार व शेर बहादुर के दो पालतू कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। उसे जगह-जगह काट खाया। बेटी की आवाज पर पहुंची मां ने किसी तरह जान बचाई। कुत्तों के हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता इंद्रजीत यादव का कहना है कि आरोपियों द्वारा उसकी बेटी की सुरक्षा में खतरा पैदा किया गया। विरोध पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें