फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रसव पीड़िता को रेफर करने के पहले सीएमओ से लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िताओं का रेफर करने का खेल चल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए महिला अस्पताल की सीएमएस को आदेश दिया है कि प्रसव पीड़िताओं को रेफर करने के पहले कारण बताना होगा। बगैर अनुमति किसी मरीज को रेफर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक किसी भी प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करते मिले तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में दर्द से कराहते हुए आने वाली प्रसव पीड़िताओं को कुछ न कुछ कमियां बताकर उन्हें इमरजेंसी के चिकित्सक रेफर कर देते हैं। कुछ दलाल मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पताल लेकर चले जाते हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक पीछे से अस्पताल पहुंच जाते हैं। मरीज का ऑपरेशन कर प्रसव कराते हैं। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने कहा कि कई बार इस तरह की शिकायत आने से वे परेशान हो गए हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सीएमएस को आदेश दिया है कि किसी भी प्रसव पीड़िता या फिर प्रसूता को रेफर करने से पहले सूचना दिया जाए। बगैर अनुमति किसी मरीज को रेफर न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मरीज को रेफर किया ही जा रहा है तो इसका कारण बताया जाए। 100 बेड महिला अस्पताल से रेफर कर प्राइवेट अस्पताल में जाकर मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ नर्सिंग होम का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें