फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से बेहाल रहे लोग, शरीर झुलसाती रहीं गर्म हवाएं

विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर चिलचिलाती धूप से बचने का प्रयास करती छात्राएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शु्क्रवार को लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। पश्चिमी हवाएं शरीर झुलसा रही थीं। दोपहर में चलने वाली लू से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41 जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि गर्मी अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने रौद्र रूप दिख्राना शुरू दिया है। सुबह दस बजे के बाद तल्ख धूप होने से बाहर निकलना मुुश्किल हो रहा है। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। शुक्रवार को आलम यह था कि 11 बजे के बाद बाहर निकलने वालों को चेहरा ढकने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा था। दोपहर में लू चलने और तापमान बढने से शहर और गांवों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाइक, स्कूटी के साथ ही साइकिल से चलने वाले लोग भी चेहरा ढककर निकले।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 पर आ गया। शाम को सूर्य ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि अभी गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें