फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ के आश्वासन पर खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बिहार ब्लाक में ग्रामीणों से बात करने पहुंचे डीपीआरओ। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शाम को सात बजे तक चलती रही बातचीत
विज्ञापन

बाघराय। विकासखंड बिहार के मलावां छजयीपुर के ग्रामीण लगातार 12 दिनों से ग्राम पंचायत में हुए घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार की देर शाम डीपीआरओ लालजी दुबे जिला अधिकारी के आदेश की कापी को लेकर आए व 1 घंटे तक गांव की 5 सदस्यी टीम सिद्धनाथ यादव गिरजा शंकर शुक्ला प्रेममाधव मिश्रा लाल जी रामप्यारे के साथ के साथ 1 घंटे तक बैठक की। इस दौरान 20 अक्टूबर तक गांव के संपूर्ण कार्यों की जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी हर व्यक्ति को दंडित किया जाएगा। धरना स्थल पर आए जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 5 सदस्य टीम जांच करेगी। इसमें सीडीओ, डीपीआरओ, परियोजना निदेशक, अवर अभियंता जिलाविकास प्राधिकरण, उप श्रमायुक्त रोजगार शामिल रहेंगे। टीम 20 अक्टूबर के अंदर ग्राम सभा में जाकर अपनी जांच पूर्ण करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को देगी। डीपीआरओ ने बताया कि 2022 तक गांव के हर पात्र व्यक्ति को आवास मिल जाएगा। शौचालय भी दो-तीन दिन के अंदर गांव में एडीओ पंचायत जाकर सूची के आधार पर उपलब्ध कराएंगे। जिन व्यक्तियों का सूची में नाम नहीं है उनका नाम सूची में बढ़वा कर उन्हें भी शौचालय देने का कार्य किया जाएगा। जांच उपरांत गांव में खुली बैठक करा कर सडक़ नाली खड़ंजा आदि विकास कार्यों का चयन करके विकास कार्य कराया जाएगा। इन समस्त आश्वासनों के बाद 12 दिनों बाद आज मलावां छजयीपुर के ग्रामीण ने अपना धरना प्रदर्शन 20 अक्टूबर तक के लिए समाप्त कर दिया। साथ ही कहा गया कि अगर जांच नहीं हुई तो वह फिर से धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें