जंघई में चल रहे ट्रैक दोहरीकरण के कारण जनता एक्सप्रेस मां बेल्हादेवी जंक्शन से वापस देहरादून को लौट गई। जबकि बलिया जाने वाली स्पेशल ट्रेन देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रोडवेज या फिर प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ा।
देहरादून से वाराणसी को जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से मां बेल्हादेवी जंक्शन पर पहुंची। जंघई में चल रहे ट्रैक दोहरीकरण के कारण इस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। वाराणसी जाने के लिए ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कुछ यात्री तो हंगामा करने लगे। एसएस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि मालदा टाउन एक घंटे, दिल्ली-बलिया स्पेशल ट्रेन छह घंटे, दिल्ली से मां बेल्हादेवी जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे, पंजाबमेल एक घंटे, नीलाचंल एक्सप्रेस दो घंटे 45 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। मां बेल्हादेवी धाम जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से रवाना हुई।
ट्रैक दोहरीकरण के चलते निरस्त रहेंगी ट्रेनें
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया क जंघई में चल रहे ट्रैक दोहरीकरण के चलते रायबरेली जौनपुर इंटरसिटी, वीपी पैसेंजर, बीएल पैसेंजर, लखनऊ-वाराणसी इंटर सिटी तीन से 22 सितंबर तक निरस्त रहेगी। जनता एक्सप्रेस का संचालन मां बेल्हादेवी जंक्शन से होगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर तक पंजाबमेल ,लखनऊ वाराणसी इंटर सिटी, नीलांचल एक्सप्रेस तीन से 21 सितंबर तक सुलतानपुर के रास्ते संचालित होगी।