फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पट्टी तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, सोमवार से कामकाज

Sat, 19 Aug 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ डीएम ने मंडलायुक्त को लिखा है पत्र, जारी रहेगी कानूनी लड़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पृथ्वीगंज बाजार। पट्टी तहसील के अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा है, पट्टी के 56 गांवों को सदर तहसील में अभी जोड़ा नहीं गया है, बल्कि डीएम ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। ऐसे में कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, मगर सोमवार से कामकाज प्रारंभ किया जाएगा।
इसके पहले बार एसोसिएशन पट्टी के अधिवक्ताओं की बार भवन में अध्यक्ष राधारमण मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। तहसीलदार पट्टी एवं उप जिलाधिकारी पट्टी के क्रियाकलाप से असंतुष्ट होने के कारण उनके न्यायालय का बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से रजिस्ट्री ऑफिस तथा नायब तहसीलदार एवं अन्य कार्यालय पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित होंगे । बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता मुनव्वर हुसैन, सुरेश राठौर, ओमप्रकाश सिंह, चंदन सिंह, अनिल सिंह, संजय मौर्य, संसार बहादुर सिंह और अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें