फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के मामले की जांच को पहुंची टीम

Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
सीएचसी पट्टी में प्रसूता के ऑपरेशन में लापरवाही से हुई मौत के मामले में शासन के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची। टीम के सदस्यों ने इस दौरान मृतका के पति व परिजनों समेत चिकित्सक का बयान दर्ज किया है। जांच की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। क्षेत्र के सोनबरसा निवासी सरोजा देवी को प्रसव के लिए किए गए सीजर आपरेशन के दौरान लापरवाही पर इन्फेक्शन फैल गया था। बाद में प्रसूता की मौत हो गई। मृतका के पति समेत अन्य लोगों ने सीएचसी अधीक्षक महेन्द्र कु़मार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी थी। इस मामले को लेकर मैसवा नामक संगठन महिला आयोग भी गया। प्रकरण के तूल पकड़ने पर मामले की जांच करने के लिए डिप्टी सीएमओ एसके सिंह, एम नारायण एसीमओ, एसईबी डा. आरपी सिंह की टीम सीएचसी पर आई। इस दौरान पीड़िता के पति अशोक समेत अन्य परिजनों के साथ सीएचसी अधीक्षक महेन्द्र कुमार का बयान दर्ज किया गया। जांच रिपोर्ट की बाबत टीम ने बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें