फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पट्टी बार के अधिवक्ताओं ने शुरू किया प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
56 राजस्व गांव सदर में मिलाये जाने के विरोध में पट्टी तहसील गेट पर जाम लगाये अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
तहसील गेट पर चार घंटे लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। तहसील के 56 गांव कटकर सदर तहसील में जोड़े जाने को लेकर तहसील के अधिवक्ता पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण हड़ताल कर रहे थे। तहसील में तालाबंदी कर किसी भी अधिकारी को घुसने नहीं दे रहे थे। मंगलवार को बार के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के बंगले पर चल रहे कार्य को रुकवाया। उसके बाद आकर तहसील गेट पर दोपहर ग्यारह बजे सड़क पर जाम लगा दिया।
जाम के दौरान अधिवक्ता किसी भी वाहन को इधर से उधर नहीं जाने दे रहे थे। सिर्फ स्कूली बच्चे और एंबुलेंस को छोड़कर कोई भी व्यक्ति उधर से नहीं गुजर सका। इस दौरान अधिवक्ताओं को शांत करने के लिए कोतवाल नंदलाल सिंह एवं एसडीएम देश दीपक तहसीलदार मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारी और पुलिस अधिवक्ताओं को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर वापस लौट गए। दोपहर तीन बजे करीब अधिवक्ताओं ने स्वयं जाम को खत्म कर दिया। इस दौरान बार अध्यक्ष राधारमण मिश्र का कहना है कि महीनों से हम लोगों की हड़ताल चल रही है। कोई भी अधिकारी समस्या जानने के लिए मौके पर नहीं आया। जिससे अब हम लोग प्रदर्शन करने को बाध्य हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस मसले पर सुनवाई नहीं करता तो अधिवक्ता समुदाय इसी तरह आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री अनिल सिंह, रवि सिंह ,मनीष तिवारी, प्रदीप पांडे वरुण पांडे ,मानस त्रिपाठी, नंदन चतुर्वेदी, अमरीश तिवारी, इंद्रजीत यादव ,मोहम्मद वाजिद समेत तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें