मंगरौरा के नारायनपुर चौराहे पर बदहाल पड़ा यात्री शेड। संवाद
विकासखंड मंगरौरा के नरायनपुर चौराहे पर बना यात्री शेड उपेक्षा के चलते जर्जर हो गया है। शेड का ढांचा टूट गया है। आसपास झाड़ियां उगने से हालत और खराब हो गई है। बारिश ओर सर्दियों में ओस से बचने के लिए बने इस शेड का अब यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। चौराहे पर प्रतिदिन राहगीरों का आवागमन रहता है। बस व अन्य वाहनों का इंतजार करने वालों के लिए शेड काफी उपयोगी होता है। रोडवेज एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि जांच कराई जाएगी। जर्जर पाए जाने पर निर्माण कराया जाएगा।