लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता तत्काल बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सत्र शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष की ओर से सबसे पहले राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने का निर्णय सुनाया जाना चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश लोकसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिया गया है, ऐसे में बिना देरी किए इस पर फैसला लेना चाहिए। जब कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए 24 घंटे में सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया गया तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सदस्यता बहाली में विलंब क्यों किया जा रहा है। संवाद