सुल्तानपुर व अलीगढ़ में हुई वारदात पर बिफरे, कठोर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सुल्तानपुर व अलीगढ़ में हुई अधिवक्ताओं की हत्या पर स्थानीय अधिवक्ता आक्रोशित हैं। नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को बैठक कर कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता इंदुभाल मिश्रा व संचालन महामंत्री संतोष नारायण मिश्रा ने किया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा ग्राम न्यायालय मापदंडों के विपरीत पट्टी ग्राम न्यायालय स्थापना के विरोध में पूर्व पारित प्रस्ताव का समर्थन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
बार काउंसिल प्रयागराज द्वारा जनपद अलीगढ़ एवं सुल्तानपुर में अधिवक्ताओं की हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने एवं जनपद प्रतापगढ़ एवं जौनपुर के अधिवक्ताओं के उत्पीड़न किए जाने के विरोध प्रदर्शन का भी समर्थन किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडेय, सर्वेश शुक्ला, जितेंद्र सैनी, शिवाकांत हरीश शुक्ला,मान मिश्रा, अजीत ओझा, महेश यादव, ऋषि कांत शुक्ला, अनूप ओझा, सुनीत कुमार पांडेय, पवन बनकटा, जावेद और ताज मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।