फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : छवि धूमिल करने वाले कथित पत्रकार समेत आठ पर कार्रवाई का आदेश

Mon, 17 Jul 2023 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

आरोपी अभियुक्तों ने राष्ट्रीय न्यूज चैनल के ट्रेडमार्क को चोरी कर कुछ घटनाओं का वीडियो अपने गैर मान्यता प्राप्त यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था। जिसमे करीब आठ कथित पत्रकारों का गिरोह शामिल था। वह एक सरकारी कार्यालय में अपने काम से गया था। उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर के सहिली गांव के बड़ेलाल पांडेय ने अधिवक्ता की ओर से न्यायालय में प्रकीर्ण वाद प्रस्तुत कर बताया था कि यूट्यूब चैनल पर 13 जून को उसने प्रदेश सरकार की ओर से जारी धर्मस्थलों के आसपास पत्थरबाजी की घटना के बाद सेना की तैनाती वाला फर्जी वीडियो देखा। जबकि वीडियो कई वर्ष पुराना कश्मीर की घटना का था। ऐसे वायरल वीडियो से समाज में तनाव फैलने की आशंका रहती है।

विज्ञापन

आरोपी अभियुक्तों ने राष्ट्रीय न्यूज चैनल के ट्रेडमार्क को चोरी कर कुछ घटनाओं का वीडियो अपने गैर मान्यता प्राप्त यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था। जिसमे करीब आठ कथित पत्रकारों का गिरोह शामिल था। वह एक सरकारी कार्यालय में अपने काम से गया था। उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद थी।

आरोपियों की ओर से हरे पेड़ की कटान का आरोप लगाकर उसके खिलाफ खबर बनाकर वायरल किया गया। जिससे समाज में उसकी छवि धूमिल हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मानिकपुर पुलिस को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें