फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक बूथ पर सिर्फ महिला कर्मचारी और सिपाहियों की होगी तैनाती

विज्ञापन
election
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पहली बार पिंक बूथों की स्थापना की जाएगी। इन बूथों पर महिला मतदान कार्मिकों के साथ ही महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। जिले की सात विधानसभाओं में 35 पिंक बूथ बनाने का निर्देश चुनाव आयोग ने दिया है। जिला प्रशासन ने शहर और टाउन एरिया में पिंक बूथों पर चुनाव कराने के लिए एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए पहली बार विधानसभा चुनाव में पिंक बूथ बनाने का फैसला किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, जिले में कुल 35 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों को शहर और टाउन एरिया के आसपास बनाया जाएगा। पिंक बूथों पर महिला मतदान कार्मिकों के साथ ही सुरक्षा में महिला सिपाहियों और उपनिरीक्षकों को तैनात किया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों में स्थित बूथों को पिंक बूथ नहीं बनाया जाएगा। किसी भी विवाद से बचने के लिए शहर और आसपास के बूथों को पिंक बूथ के रूप में चिह्नित करने का फैसला किया गया है। इन बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 35 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक बूथ अवश्य बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन

सुनील कुमार शुक्ल, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें