फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुंबई के लिए सप्ताह में सिर्फ तीन ट्रेनें, आसान नहीं कन्फर्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन से मुंबई के लिए सप्ताह में महज तीन ही दिन ट्रेन की सुविधा है। ऐसे में मुंबई जाने और लौटकर आने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। बहुत प्रयास के बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है।
विज्ञापन

मुंबई में जिले के हजारों की संख्या में लोग रोजगार के सिलसिले से जाते हैं। जरूरत पड़ने पर लौटकर आते हैं। होली और दिवाली के पर्व परिवार के साथ मनाने के लिए जरूर आते हैं। ऐसे में माया नगरी मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। कन्फर्म टिकट के लिए लोग परेशान होते हैं। तत्काल टिकट काउंटर से भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वेटिंग टिकट पर सफर करने से रेलवे ने रोक लगा दिया है। इससे अब परदेसियों को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि रविवार को साकेत, बुधवार को उद्योगनगरी और तुलसी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की होती है।
सूरत और गुजरात के लिए नहीं है एक भी ट्रेन
जिले के हजारों की संख्या में लोग रोजगार के सिलसिले से सूरत और गुजरात में जाकर बस गए हैं। वैवाहिक कार्यक्रम हो या फिर होली दिवाली पर घर आते हैं। प्रतापगढ़ से सूरत और गुजरात के लिए ट्रेन न होने के कारण लोग परेशान होते हैं। मजबूरन पहले मुंबई जाते हैं, यहां से सूरत और गुजरात रवाना होते हैं। इससे इन तीनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए ज्यादा मारामारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें