चित्र05
प्रतापगढ़। इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर्स और मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को जोगापुर में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य और अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने की। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार का विरोध प्रत्येक जिले के मुख्यालय पर करना चाहिए। ऑनलाइन व्यवसाय ने दुकानदारों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिससे हमारे धंधे चौपट हो गए हैं। प्रदेश महामंत्री संजीव ने कहा कि हमें कंपनियों पर भी अंकुश लगाना चाहिए। बैठक में महेश चंद्र शर्मा, केबी अग्रवाल, अतुल गुप्ता, प्रवीण यादव, कौशल तिवारी, प्रवीण अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, गौरव जैन, ओपी गोयल, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद