फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित - कक्षा छह में एक प्रश्न दो बार पूछा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शनिवार को हुई परीक्षा में त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्र देखकर बच्चे हैरान रहे। कक्षा छह के हिंदी विषय की परीक्षा में एक प्रश्न को दो बार पूछ लिया गया था। यही नहीं, प्रश्नपत्र में अनेक शब्द गलत भी लिखे गए थे।
विज्ञापन


शनिवार को कक्षा छह में हुई हिंदी की परीक्षा के प्रश्नपत्र में व्यापक त्रुटियां देखने को मिलीं। प्रश्न संख्या दो और सात, चार और पांच व तीन और दस को दोहराया गया था। नीति के दोहे शब्द को सही नहीं लिखा गया था। इससे कुछ बच्चों ने अपनी काॅपी में भी गलत शब्द लिखकर उत्तर दिए। परीक्षा में नकल का आलम यह था कि बहु विकल्पीय प्रश्नों को शिक्षकों ने बोल कर हल कराया। बीएसए कार्यालय के निकट प्राइमरी स्कूल पूरे पांडेय में बच्चे एक कमरे में एकत्रित होकर परीक्षा देते रहे। वहीं, लालगंज के प्राइमरी स्कूल दौसपुर में भी शिक्षिका के सामने बच्चे एक-दूसरे की काॅपी देखकर नकल करते रहे। नगर क्षेत्र के मिडिल स्कूल दहिलामऊ में बच्चे टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन




मेरे संज्ञान में ऐसा कोई प्रकरण नहीं आया है। जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -
भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें