फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइनी शाखा संचालक के रिश्तेदार से दिनदहाड़े लूटे एक लाख रुपये

विज्ञापन
लालगंज के कैथौला में लूट का शिकार पीड़ित आशु सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा से बुधवार को एक लाख रुपये निकालकर टाइनी शाखा ले जा रहे संचालक के रिश्तेदार से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। रानीगंज कैथोला बाजार के आगे हुई लूट घटना में बदमाशों ने तमंचा लगाकर मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की धरपकड़ करने के बजाय घटना को संदिग्ध बताती रही।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे दुधी निवासी आलोक सिंह ने वीरशाहपुर के समीप बीओबी की टाइनी शाखा खोल रखी है। आलोक इस समय शिमला गया है। इस कारण टाइनी शाखा का संचालन भाई बालेंद्र भूषण कर रहा है। टाइनी संचालक का रिश्तेदार आसू सिंह निवासी चकवा कौशिल्यापुर बुधवार को लालगंज के कैथौला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पहुंचा। वहां उसने टाइनी शाखा के लिए एक लाख रुपये निकाले।
आसू सिंह के मुताबिक वह रुपये लेकर बाइक से रानीगंज कैथौला बाजार से आगे जंगल के करीब पहुंचा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर उसके पास से एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे मारापीटा। दिनदहाड़े लूट की खबर मिलने पर लालगंज पुलिस के साथ स्वॉट टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
विज्ञापन

पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस घटना पर संदेह जताते हुए कैथौला बाजार स्थित प्रतिष्ठानों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। लालगंज सीओ रामसूरत ने बताया कि पीड़ित लगातार बयान बदल रहा है। छानबीन में यह बात भी सामने आ रही है कि उसने किसी से जमीन की खरीद फरोख्त में एक लाख रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें