फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूध विक्रेता की मौत, साथी घायल

Fri, 29 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रामलीला मैदान भैरोपुर के पास गुरुवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर पर रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए। नगर कोतवाली के खुशखुशवापुर गांव निवासी उमाशंकर यादव (45) पुत्र रामलोचन दूध बेचता था। गुरुवार को अपने साथी बजरंगी (60) के साथ कंधई थाना के किशुनगंज में निमंत्रण में शामिल होने बाइक से गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही भैरोपुर रामलीला मैदान के सामने पहुंचे कि पीछे से कोई वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे बाइक सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ देखकर राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। बजरंगी का इलाज चल रहा है। उमाशंकर के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें