फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फाइनेंस एजेंट से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके की पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से सोमवार को नरसिंहगढ़ पुल से प्रयागराज के मऊआइमा थाने के बडौरा के विनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने शुक्रवार को फाइनेंस एजेंट जौनपुर के सिंगरामऊ निवासी चांद बाबू से हुई लूट की घटना को कबूला। आरोपी ने लूट में शामिल मऊआइमा थाने के देवगलपुर के शीतला प्रसाद सरोज, देल्हूपुर के तवंकलपुर के सौरभ, सचिन यादव और द्वारिका के रोशन का नाम भी बताया। पुलिस ने विनीत के पास से नौ हजार नकद, मोबाइल और एक तमंचा और दो कारतूस सहित घटना में शामिल बाइक बरामद की। पुलिस ने लूट के आरोपी को जेल भेज दिया। रानीगंज थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें