फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गायघाट रोड दहिलामऊ पर संचालित लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

नशामुक्ति केंद्र में लालगंज के शीतलमऊ गांव के दीपचंद्र कौशल की पिटाई के दौरान बीते 21 जुलाई को हालत बिगड़ी थी। बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में गहरी चोट लगने से मौत का कारण स्पष्ट हुआ था। मृतक दीपचंद्र की पत्नी रेनू कौशाल की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी आकाश, फतेहपुर के हुसैनपुर बाबूगंज के शैलेंद्र सिंह व एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र सिंह को जेल भेज दिया, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें