फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से साइकिल लेकर बाजार निकले वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाने पर डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, वही बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के ननकू विश्वकर्मा (58) मंगलवार शाम साइकिल से बाजार से घर जा रहा था। रायबरेली की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक ने चौराहे पर उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक और साइकिल सवार दोनों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
बाइक सवार आजाद चंद्र द्विवेदी (27) चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र के लुड़वारा का रहने वाला है। वह किसी काम से रायबरेली गया था और वहीं से लौट रहा था। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ननकू को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक को गंभीर हालत में रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वृद्ध की मौत से परिजन शोकाकुल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें