हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। लालगंज नगर के टेलीफोन एक्सचेंज कालोनी निवासी श्यामबाबू पांडेय(63) बीती तेरह अक्तूबर को साइकिल से घर जाते समय रायबरेली मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से घायल हो गये थे। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान प्रयागराज की एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। रात में शव घर पहुंचा तो परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।