फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Sat, 04 Nov 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक घनश्याम बघेल। फाइल फोटो
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल मूरत सरोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सड़क पार करते समय 30 अक्तूबर को घायल हो गए थे। खबर घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे। मनगढ़ हिसामपुर निवासी शिव मूरत सरोज (65) को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान मूरत की मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर ले जाया गया। मानिकपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मूरत के छह बेटे शिव मूरत सरोज, कमलेश कुमार, विमलेश कुमार, अंकित कुमार, विवेक कुमार, ललित कुमार, बेटी विटोला, रेनू, माधुरी देवी हैं।
विज्ञापन







संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

संग्रामगढ़ के कैथा अशोगी निवासी सुखई (65) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर वालों के मुताबिक उनकी मौत बीमारी से हुई, जबकि लोगों में उनकी मौत पर तरह-तरह की चर्चा रही। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें क्या बीमारी थी, इस बारे में घर वाले चुप रहे। चर्चाओं के बीच घर वाले शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन



.............

मृतक घनश्याम बघेल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें