कुुंडा कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी मंगल प्रसाद (62) सोमवार की शाम करीब तीन बजे भरचक चौराहा गया था। घर लौटते समय वह सड़क पार करने लगा। लखनऊ से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पास पड़ोस के लोग घायल वृद्ध को सीएचसी कुंडा ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन परेशान हो गए। थाना प्रभारी जयचंद भारती ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
संजय कुमार।
संजय कुमार।
संजय कुमार।
संजय कुमार।
संजय कुमार।