फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मालगाड़ी बेपटरी होने की जांच रिपोर्ट से अफसर असहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलबिला जंक्शन के समीप सीमेंट लादकर बस्ती जा रही मालगाड़ी के बेपटरी होने के मामले में चार सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेज दिया है। इसमें मालगाड़ी के वैगन में सीमेंट अधिक होने का हवाला दिया गया। इस जांच रिपोर्ट से अफसर असंतुष्ट हैंं। फिर से जांच के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे के करीब सीमेंट लेकर बस्ती जा रही मालगाड़ी का पहिया चिलबिला जंकशन के पास पटरी से उतर गया। जांच के दौरान चार सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर एडीआरएम आफिस भेज दिया कि मालगाड़ी का बैगन में सीमेंट एक तरफा क्षमता से अधिक रखा गया था। इसकी वजह से मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी।
हालाकि इस जांच रिपोर्ट से सीनियर डीसीएम से लेकर लखनऊ के अफसर संतुष्ट नहीं है। फिर से जांच के लिए आदेश दे दिया है। रेलवे के सूत्र बताते हैं कि यदि सहीं से जांच हुई तो पीडब्ल्यूआई के साथ चिलबिला एसएम भी दायरे में आ सकते हैं। जिस ट्रैक पर मालगाड़ी बेपटरी हुई है, उसका फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं जारी हुआ है।
विज्ञापन

ट्रैक बिछाने के बाद मरम्मत का कार्य चल रहा है। यदि यहां लापरवाही मिली तो पीडब्ल्यूआई के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। एक कर्मचारी के मुताबिक ज्वाइंट के पास मालगाडी का एक पहिया बेपटरी हुआ है। ज्वाइंट के पास गड़बड़ी की वजह से मालगाड़ी बेपटरी हो सकती है। जांच में एसएम चिलबिला की लापरवाही भी सामने आ सकती है।
इनसेट
ट्रैक का माप करना भूल गए अफसर
मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद जांच टीम कर्मचारियों को बचाने में जुटी रही। जबकि चर्चा यह भी रही कि दोनों ट्रैक के बीच की दूरी की माप गलत है। नया ट्रैक और रेलवे स्टेशन के करीब होने से गैंंग मैन से लेकर पीडब्ल्यूआई तक का ध्यान इस ओर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें