फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए अब अलग आरक्षण, हर श्रेणी में लोअर बर्थ

Fri, 19 May 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के नए आदेश से कम हुई दिव्यांगों की मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। ट्रेन से सफर तय करने वाले दिव्यांग यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने दिव्यांगों की सहूलियत के लिए हर क्लास में दो लोअर और दो अपर बर्थ आरक्षित किया है। इसके अलावा एसी चेयर कार ट्रेनों में दो सीटें दिव्यांगों के लिए आरक्षित होंगी। हालांकि, इस सुविधा के लिए उनको पूरा किराया देना होगा।
रेलवे ने दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीटों के कोटे में नया बदलाव किया है। उनके लिए आरामदायक सीट सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में उनके और उनके परिजनों के लिए नीचे की बर्थ निर्धारित की है। अब हर क्लास में उन्हें और उनके साथ चलने वाले अटेंडेंट यानी सहायक को आरक्षित सीटें मिलेंगी, वो भी लोअर और मिडिल बर्थ।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए स्लीपर क्लास में चार सीटों का कोटा रहेगा, जिसमें नीचे की दो सीटें रहेंगी और दो मिडिल सीटें होंगी। थर्ड एसी में दिव्यांग जनों के लिए दो वर्ग आरक्षित रहेगा, जिसमें एक सीट नीचे की और एक मिडिल बर्थ होगी।
विज्ञापन

गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों में दो बर्थ नीचे की होंगी और दो अपर बर्थ रहेंगी। दिव्यांगजनों के लिए उन ट्रेनों में भी कोटा निर्धारित किया गया है जिसमें सेकंड क्लास सिटिंग या एसी चेयर कार के दो से अधिक कोच होते हैं। इनमें दिव्यांग जनों के लिए दो सीटों का कोटा आरक्षित किया गया है। हालांकि, इस सुविधा के लिए उनको पूरा किराया देना होगा।
इनसेट
रेलवे ने चार श्रेणियों में दिव्यांगों को दी किराए में रियायत
अस्थि विकलांग और मानसिक रूप से मंद व्यक्ति (जो बिना किसी साथ के नहीं कर सकते हैं)
अंधे व्यक्ति और मूक-बधिर व्यक्ति (जो अकेले या फिर किसी के साथ यात्रा कर सकते हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें