फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिल रही पूरी पेंशन

Fri, 08 Sep 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रशासनिक अफसर पद से 31 जुलाई 2019 को सेवानिवृत्त जीवन शंकर तिवारी को हाईकोर्ट के आदेश के एक साल बाद भी पूरी पेंशन, ग्रेच्युटी और राशिकरण का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


शहर के लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तैनात रहे जीवन शंकर तिवारी को रिटायर होने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने साजिश के तहत फर्जी शिकायत करके 3,15,074 रुपये का रिकवरी नोटिस थमा दिया। इसके बाद उनके सभी भुगतान रोक दिए गए।
नोटिस मिलने के बाद जीवन शंकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ लखनऊ में मुकदमा दायर कर न्याय मांगा। हाईकोर्ट ने 15 सितंबर 2022 को रिकवरी आदेश पर रोक लगाते हुए तीन माह के अंदर सभी देयकों का भुगतान करने का आदेश दिया। पर देयकों का भुगतान अभी तक न हुआ, न पेंशन मिली।
विज्ञापन

जीवन शंकर इन दिनों गंभीर बीमारियों से परेशान है। उन्हें इलाज कराने के लिए रुपयों की जरूरत है। मामला संज्ञान में हैं, बकाया भुगतान के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, जल्द ही भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

- एनके यादव, अधीक्षण अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें