जिले के साधन सहकारी समितियों पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है। इस पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को एनआईसी परिसर में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि गेहूं की बोवाई करने के लिए नहरों में पानी नहीं आ रहा है। जिससे किसान गेहूं की बोवाई नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, राकेश गिरि, अनीता गौतम, कमलाकांत शुक्ल, गंगा बख्श सिंह, विमलेश मिश्र मौजूद रहे। संवाद