फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कस्तूरबा गांधी स्कूलों में चार साल बाद भी खाली पदों पर नहीं हुई भर्ती

Thu, 11 Aug 2022 01:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

संडवा चंद्रिका कस्तूरबा गांधी स्कूल में अंग्रेजी और विज्ञान की शिक्षिकाएं नहीं हैं। विभाग ने दो साल पहले रसोइयां, चौकीदार और शिक्षिकाओं के खाली 59 पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में चार साल से अंग्रेजी और विज्ञान की शिक्षिकाएं नहीं हैं। ऐसे में बालिकाओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। 59 पदों के लिए दो साल पहले विज्ञापन निकाला गया था, मगर मामला कोर्ट में पहुंचने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लग गई। बेसिक शिक्षा विभाग के 15 आवासीय कस्तूरबा गांधी स्कूलों में शिक्षकाओँ और कर्मचारियों के 59 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन



संडवा चंद्रिका कस्तूरबा गांधी स्कूल में अंग्रेजी और विज्ञान की शिक्षिकाएं नहीं हैं। विभाग ने दो साल पहले रसोइयां, चौकीदार और शिक्षिकाओं के खाली 59 पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला था।


मगर दुर्भाग्य यह रहा कि अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। विभागीय जानकारों के मुताबिक, नियुक्ति से संबंधित मामला हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन होने के कारण अधिकारी नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दे पा रहे हैं। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट से निर्णय के बाद नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें