मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियाें को परेशान होना पड़ा। पद्मावत तीन घंटे तो वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। एक घंटा विलंब से दिल्ली के लिए रवाना हुई है। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 35 मिनट, आंनद विहार टर्मिनल दो घंटे 45 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी से मुंबई सेंट्रल स्पेशल दो घंटे तो मां बेल्हादेवी -दिल्ली पद्मावत एक घंटे वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।