फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चार घंटे की देरी से पहुंची नीलांचल, अर्चना एक्सप्रेस भी ढाई घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच पड़ रहे कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। जो अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

कोहरे के चलते पुरी से आनंद बिहार जा रही नीलांचल एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं, हावड़ा से अमृतसर जानी वाली पंजाब मेल एक घंटे विलंब से रही। इसके अलावा जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल भी एक घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि ट्रेनों के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस व अन्य तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। कुछ ट्रेनें ही देरी से चल रही हैं। अधिकांश ट्रेन समय से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें