ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को तीन घंटे की देरी से नीलांचल एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंची।
वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर हाबड़ा पंजाबमेल एक घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, जनता एक्सप्रेस एक घंटे, अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हाबड़ा- अमृतसर पंजाबमेल डेढ़ घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, पीआरएल, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, बीएल, सरयू एक्सप्रेस आधे से पौन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।