फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023 : नगर निकाय चुनाव में झमाझम बरसे वोट, 57.89 प्रतिशत हुआ मतदान

Thu, 04 May 2023 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर निकाय चुनाव में वोटों की बरसात हुई। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में जिले में 57.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो वर्ष 2017 के चुनाव से 4.54 प्रतिशत कम रहा है। वर्ष 2017 नगर निकाय के चुनाव में 62.43 प्रतिशत वोट पड़े थे।
विज्ञापन
रानीगंज नगर पंचायत में वोट डालने के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में वोटों की बरसात हुई। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में जिले में 57.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो वर्ष 2017 के चुनाव से 4.54 प्रतिशत कम रहा है। वर्ष 2017 नगर निकाय के चुनाव में 62.43 प्रतिशत वोट पड़े थे। जिले में सबसे कम नगर पालिका परिषद बेल्हा में 50.24 और सबसे अधिक पट्टी में 68.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। अतिसंवेदनशील कुंडा नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल पूरे समय जमे रहे। जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

 

जिले में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद बेल्हा और 18 नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। जिले के मतदाताओं ने बढ़चढ कर मतदान में हिस्सा लिया। जिसका परिणाम रहा कि जिले का मतदान प्रतिशत 57.89 प्रतिशत रहा। वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में 62.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत पट्टी में सबसे अधिक 68.69 प्रतिशत मतदाताओँ ने अपने अधिकार का प्रयोग किया, जबकि सबसे कम नगर पालिका परिषद बेल्हा में 50.24 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।

 

जिले के 19 अध्यक्ष पदों के लिए 267 और सभासद के 279 पदों के लिए 1548 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान कराने के लिए 506 मतदेय स्थल बनाए गए थे। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। कुंडा नगर पंचायत से सबसे अधिक शिकायतें आने पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी थी। डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल पूरे समय कुंडा के बूथों का निरीक्षण करते रहे। दोपहर पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और आईजी चंद्र प्रकाश ने कुंडा के बूथों का भ्रमणकर जानकारी लिया।

विज्ञापन

मोहनगंज में साढ़े सात बजे तक होता रहा मतदान

शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने के बाद कुछ बूथों पर भीड़ लगी रही। मोहनगंज बूथ पर शाम साढ़े सात बजे तक मतदान होता रहा। कोहंडौर के प्राइमरी स्कूल पंडरीपाल में छह बजे के बाद मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर पीठासीन अधिकारी ने पर्ची बांटकर मौजूद मतदाताओं का मत डलवाया।

मतदाता सूची में नाम कटने की रही शिकायत
नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बरहदा में और सराय सुल्तानी वार्ड के कई लोगों की मतदाता सूची से नाम कटने और गलत नाम होने की शिकायतें रही। इससे कई लोगों को निराश होना पड़ा। मानिकचंद्र का आरोप है कि उनके घर में 10 मतदाता होने के बावजूद सिर्फ एक नाम मतदाता सूची में दर्ज है। इसी तरह सूरज मिश्र, महेश नारायण, शेष नारायण, संजू, संदीप तिवारी आदि ने भी मतदाता सूची में नाम न होने की बात कही।

विज्ञापन

डेरवा में बीएलओ ने गायब कर दिया पूरा परिवार

नगर पंचायत डेरवा क्षेत्र के सराहन इंद्रावत हरि शंकर पांडेय के पूरे परिवार का नाम गायब कर दिया गया था। उनके परिवार में 16 सदस्य थे। सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। मतदाताओं का आरोप था कि बीएलओ ने जानबूझकर मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया है।

मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में जमा हुई मतपेटिकाएं

रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री इंटरकॉलेज रानीगंज में सुवंशा, पृथ्वीगंज और रानीगंज नगर पंचायतों की मतपेटिकाएं जमा की गई। बिजली नहीं होने पर जनरेटर चलवाया गया, मगर पर्याप्त रोशनी के अभाव में मतदान कार्मिकों के मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में अभिलेखों को दुरुस्त करते रहे। अधिकारी मतपेटिका जमा करने का दबाव बना रहे थे और कर्मचारी अपने अभिलेखों को दुरुस्त करने में लगे हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें