जिले में शुक्रवार को गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि गर्मी का असर 24 घंटे में और अधिक बढ़ेगा। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। पुरवा हवाओं के चलते से गर्मी का एहसास होगा। हालांकि हवा की रफ्तार कम रहेगी।