फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गैंगस्टर प्रधान तौहीद के अतिक्रमण पर चला एनएच का हथौड़ा

Thu, 07 Dec 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सदर ब्लाक के कुसुमी में गैगेस्टर तौहीद के घर की गिरायी गई बाउंड्री। संवाद
विज्ञापन
गैंगस्टर प्रधान तौहीद के अतिक्रमण पर चला एनएच का हथौड़ा
विज्ञापन

- पैमाइश के बाद एनएच की टीम ने की कार्रवाई, राजस्व विभाग भी जुटा रहा सरकारी जमीन पर कब्जे का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सदर विकासखंड के गैंगस्टर प्रधान तौहीद की चहारदीवारी समेत मकान के कुछ हिस्से पर बुधवार को एनएच का हथौड़ा चला। कार्रवाई के दौरान तौहीद की मां मौजूद रहीं।नगर कोतवाली के कुसमी का प्रधान तौहीद अहमद मौजूदा समय में जेल में निरुद्ध है। उसके व दो भाइयों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। घर से बरामद सारस के मामले में भी वन विभाग ने प्रधान तौहीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस व राजस्व विभाग उसकी नामी व बेनामी संपत्ति खंगाल रही है। शहर से लेकर गांव तक प्रधान के कब्जे वाली जमीनों व संपत्तियों का ब्योरा राजस्व विभाग एकत्र कर रहा है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एनएच की टीम ने मंगलवार को पैमाइश की थी। बुधवार को एनएच की टीम अपनी जमीन पर प्रधान द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद खाली कराया जा रहा है। इस कार्रवाई से गांव में खलबली मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें