फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने से सदर चौराहे पर जल भराव

Fri, 26 Dec 2014 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सदर बाजार में अंडरग्राउंड बिछाई गई पानी की पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव की समस्या बन गई है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। नगर पालिका या जिला प्रशासन के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। सदर चौराहे पर पानी सप्लाई के लिए जमीन के अंदर से पाइप बिछाई गई थी। शुक्रवार सुबह वह पाइप टूट गई। जिससे सदर चौराहे पर जलभराव की स्थिति है। सड़क पर पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। बता दें कि चौराहे पर बैंक और एक निजी अस्पताल भी है। वहां आने वाने वाले मरीजों व बैंक उपभोक्ताओं को भी जलभराव से दिक्कत हो रही है। नगरपालिका या जिला प्रशासन के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें