मानधाता। दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन में नाबालिग भाई- बहन की हत्या के बाद पिता का शव रेलवे लाइन के किनारे से मिलने पर पड़ोसी हैरत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर किसने घटना अंजाम दी। मानधाता के अहिना के रहने वाले भोले चौरसिया पांच भाई हैं। सभी दिल्ली में परिवार के साथ काम-काज करते थे। शनिवार को श्यामजी चौरसिया के फ्लैट में उसके नाबालिग बेटे कार्तिक व बेटी आस्था की लाश मिली थी। पत्नी शन्नो गंभीर हाल में मिली थीं। जबकि श्यामजी का कुछ पता नहीं था। हालांकि मयूरपुरी में देर शाम उसका शव भी मिल गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पर रहने वाला छोटा भाई दूधनाथ पिता व मां को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। घर पर दूधनाथ की पत्नी लक्ष्मी अकेली हैं। परिवार के लोगों ने घटना को लेकर चुप्पी साध रखी है।