फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विभाग की लापरवाही बरकरार, डेंगू के मरीज 50 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 50 पार हो गई है। बीते 24 घंटे में चार नए मरीज आए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अंजान बना है। जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने बताया कि चार नए डेंगू संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों के घर पर कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि हकीकत यह है कि विभाग डेंगू से बचाव के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने को सीएचसी से भेजा ट्रॉमा सेंटर, डिप्टी सीएमओ नाराज
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना के दादूपुर निवासी 70 वर्षीय गरीबुलल निशा अपनी बहू के साथ एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने रानीगंज सीएचसी पहुंचीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें लौटा दिया। ट्रॉमा सेंटर पर पीड़िता ने रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। इसी तरह राजापुर खरहर निवासी मदन की 14 वर्षीय बेटी खुशी को कुत्ते ने काट लिया। परिजन उसे लेकर रानीगंज सीएचसी पहुंचे। उसे भी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। शिकायत पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर ने नाराजगी जताई है। ऐसा करने वाले कर्मचारियों के बारे में अधीक्षक से जानकारी मांगते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। संवाद



स्वास्थ्य शिविर का पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
बीरापुर। विकासखंड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय जामताली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का बुधवार को पूर्व विधायक धीरज ओझा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों ने जांच और इलाज कराया। पूर्व विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों तक सुविधा पहुंच रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे, राहुल त्रिपाठी, इंद्रजीत शर्मा, राधा कृष्ण मिश्र, पूर्व प्रधान राकेश दत्त मिश्रा, लल्लू मिश्र, प्यारेलाल सरोज रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें