फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: दूसरे दिन पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी, गूंजे माता के जयकारे

Thu, 23 Mar 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए पौराणिक देवी धामों में भक्तों की कतार लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा तथा फल आदि अर्पित कर भक्तों ने पूरे विधि विधान से मां का पूजन किया। देवी धामों में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चला। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शहर के बेल्हादेवी धाम में भोर में महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। नवरात्र के पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन सुबह भीड़ कम रही लेकिन शाम को परिसर में भक्तों की संख्या बढ़ी। मंदिर परिसर में भीड़ एकत्र नहीं होने दी जा रही थी। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के समीप पहुंचकर भीड़ नियंत्रित करने में जुटे रहे।
दोपहर बाद मंदिर के पट बंद हुए। तीन बजे के बाद फिर से दर्शन-पूजन शुरु हुआ। इधर, रानीगंज तहसील क्षेत्र के मां बाराही देवी धाम में भी नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों की भीड़ कम रही। हालांकि शाम को महाआरती के दौरान भीड़ बढ़ी। विनय गिरि महाराज ने मां की महाआरती कराई। इस दौरान मंदिर प्रशासन के साथ ही पुलिस की टीम भी तैनात रही।
विज्ञापन

इसी तरह मां चंद्रिकादेवी धाम, संकटहरणी देवी धाम में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। भोर में भीड़ कम थी, मगर सुबह 10 बजे के बाद भक्तों का रेला लगा रहा। दोपहर बाद पट बंद कर दिए गए। अपराह्न तीन बजे से दर्शन-पूजन का क्रम शुुरु हुआ। देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें