फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहर के चार केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा

Sun, 05 Nov 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चार केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में कक्षा आठ में पढ़ने वाले बच्चे ही प्रतिभाग कर सकते हैं।परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले भर के 1923 बच्चों ने आवेदन में किया है।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक बाधा को दूर करने के लिए रविवार को शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, केपी इंटर कॉलेज और लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। जिले के 1923 बच्चों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रतिवर्ष वजीफा दिया जाएगा। जिससे बच्चे आगे की पढ़ाई कर सकेंगे।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा सुबह दस बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर एक बजे तक चलेगी, दिव्यांग बच्चों को एक घंटे अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें