जनपद न्यायालय में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। न्यायिक सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने व अधिक से अधिक वादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जिला जज राजीव कमल पांडेय समेत अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, लाभ व वादों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। नागरिकों का आह्वान किया गया कि वे अपने लंबित वादों के शीघ्र व सहज निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए लाभ उठाएं। संवाद